ये जो बच्चों को इतने प्रेम से जूते पहना रहे हैं ये कोई जूता व्यवसायी नहीं हैं इनमें कोई स्कूल प्रिंसिपल हैं तो कोई सफल डाक्टर .इसमें सोफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं और साधारण गृहणी भी.
बस इन्हें छोटे छोटे कोमल पांवों को जिन्दगी के काँटों व पत्थरों से बचाने की एक धुन है . इसी धुन के चलते अभी तक वंचित बस्तियों में जा जाकर लगभग 2500 बच्चों के पांवों को जुते पहना चुके हैं. कल का दिन इन्होंने नेह नीड़ को समर्पित किया.
धन्यवाद टीम U We Can-Bringing Smiles

Comments
Post a Comment