आप जैसा सोचते हैं वैसे ही बन जाते हैं इसलिये बड़ा सोचो और उसके लिये खूब मेहनत करो. खुद पर और ईश्वर पर विश्वास रखो, जब ईश्वर आपको कुछ देना चाहते हैं तो अवसर देते हैं, उस अवसर का जो लाभ उठा लेते हैं वो जीवन में बड़ा काम कर जाते हैं. नेह नीड़ के रूप में इश्वर ने वही अवसर आप को प्रदान किया है. उपरोक्त प्रेरणा दायी उद्बोधन हमारे बालकों के बीच आकर मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री सीताराम जी ने दिया, बालक मंत्र मुग्ध होकर सुनते रहे. बाद में बालकों ने अपनी जिज्ञासाएं भी श्री सीताराम जी के समक्ष रखी जिनका उन्होने बड़े प्रेम से समाधान किया. श्री सीताराम जी ने नेह नीड़ के आजीवन संरक्षक बनने का हमारा आग्रह भी स्वीकार किया. नेह नीड़ परिवार की ओर से उनका बहुत बहुत आभार. श्री सीताराम जी को नेह नीड़ के साथ जोड़ने वाले श्री राजीव शर्मा जी का तथा इस अवसर पर उपस्थित विख्यात फिजियोथेरेपिस्ट श्री सूरज सिरोही जी का भी आभार. इस पोस्ट को पढ़ रहे सभी मित्रों से भी अनुरोध है कि अपने व्यस्त जीवन में से कभी समय निकाल कर हमारे नन्हें सितारों से मिलने अवश्य आयें. #नेहनीड़ #motivated